Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधडॉक्टरों और तीमारदारों का विवाद हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, एक दूसरे पर...

डॉक्टरों और तीमारदारों का विवाद हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, एक दूसरे पर क्रॉस मुकदमें दर्ज कर लगाए ये आरोप

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार रात मारपीट के मामले में पुलिस ने डॉक्टरों और तीमारदारों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को दिनभर सोशल मीडिया में एटीएच में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। वहीं पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार तीमारदार पक्ष से डहरिया धानमिल निवासी योगेश मौर्य की ओर से डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। आरोप है कि बीते सोमवार को इलाज के लिए गए उनके पिता प्रेम शंकर मौर्य के साथ अभद्रता की गई। इसके बाद बगैर इलाज के उन्हें लौटा दिया गया था।

इसी बात को लेकर जब वह अपने दोस्तों के साथ डॉक्टरों को समझाने गया तो जूनियर डॉक्टरों ने बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें कई लोगों को चोट आई हैं, जिनका बेस अस्पताल में इलाज किया गया। मामले में पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर हॉल पीजी रेजिडेंट जनरल मेडिसिन विभाग और मूल चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी डॉ. नवीन सेमवाल ने 15-20 लोगों पर बीते सोमवार देर रात इमरजेंसी वार्ड में घुसकर चिकित्सकों से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तीमारदारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हंगामा और मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है। उपद्रवियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मनोज रतूड़ी, कोतवाल हल्द्वानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments