Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडॉक्टर को नौकरानी पर था शक, घर में लगा दिया हिडन कैमरा,...

डॉक्टर को नौकरानी पर था शक, घर में लगा दिया हिडन कैमरा, लेंस में जो कैद हुआ उसे देख हिल गए पति-पत्नी

हल्द्वानी : निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपती ने एक महिला की तंगहाली पर उसे अपने घर पर काम पर रखा, लेकिन वह डाक्टर की कमाई पर हाथ साफ कर लखपति बन गई। तीन साल में उसने डाक्टर के घर 10.77 लाख रुपये चोरी कर लिए। शनिवार को 7500 रुपये चोरी करते समय वह हैंडी कैम से बेनकाब हो गई। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कृष्णा कुंज, नैनीताल रोड निवासी डा. राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने अपने घर पर काम करने के लिए कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी मधु को रखा था। उसका मासिक वेतन 3500 के बाद 4500 रुपये कर दिया गया था।

वर्ष 2022 से उनके घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। 22 जुलाई को अलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे। 25 जुलाई को रुपये गिने तो 4.70 लाख रुपये कम थे। नौकरानी पर शक होने पर उन्होंने अलमारी में हैंडी कैम रिकार्डिंग मोड पर रख लिया।

29 जुलाई को 7500 रुपये फिर चोरी हो गए। हैंडी कैम चेक किया तो नौकरानी मधु रुपये चोरी करते ट्रैप हो गई। डाक्टर का कहना है कि अब तक 11 लाख रुपये चोरी हो चुके हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद एसआइ मंजू ज्याला की मौजूदगी में नौकरानी मधु को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के पास 4.77 लाख रुपये बरामद हुए है। वहीं, पुलिस ने नौकरानी की बैंक डिटेल खंगाली तो उसमें छह लाख रुपये जमा मिले। यह रकम डाक्टर दंपती के घर से चोरी की है। पुलिस अब आरोपित का बैंक खाता फ्रीज करने की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments