Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतो क्या निर्दलयी विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा पर शामिल होने...

तो क्या निर्दलयी विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा पर शामिल होने पर लगा ब्रेक?

भीमताल के निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के फिलहाल भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर ब्रेक लग गया है। भीमताल में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक में कैड़ा को पार्टी में शामिल करने और भीमताल से टिकट दिए जाने का विरोध किया गया।

पार्टी जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व से मिली रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी हाईकमान ने फिलहाल राम सिंह कैड़ा को भाजपा में शामिल करने पर रोक लगा दी है। भीमताल विस क्षेत्र के भाजपाइयों की बीती 11 सितंबर को हुई बैठक में कैड़ा को भाजपा में शामिल करने का विरोध किया गया।

सभी की राय थी कि बाहरी व्यक्ति के बजाए पार्टी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए। विरोध को देखते हुए पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी। सूत्रों के मुताबिक, इसके आधार पर प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद हाईकमान ने कैड़ा को पार्टी में शामिल करने का कार्यक्रम टाल दिया है। कैड़ा वर्तमान विधानसभा में भाजपा के एसोसिएट सदस्य हैं। लंबे समय से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

मैंने निर्दलीय विधायक होने के बाद भी भाजपा सरकार को समर्थन दिया है। विस में मैं भाजपा का एसोसिएट सदस्य भी हूं। सरकार के सहयोग से मैं वर्तमान में अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में लगा हूं। मेरा पूरा ध्यान अपने क्षेत्र के विकास पर है। मैंने अभी किसी पार्टी में शामिल होने पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
राम सिंह कैड़ा, विधायक, भीमताल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments