Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली की सवारियों के लिए बढ़ी वाल्वो की संख्या, अब सुबह शाम...

दिल्ली की सवारियों के लिए बढ़ी वाल्वो की संख्या, अब सुबह शाम चलेंगी चार वाल्‍वो

हल्द्वानी : यात्रियों को आरामदायक सफर करवाने के लिए परिवहन निगम ने वातानूकुलित वाल्वो बसों की संख्या को बढ़ा दिया है। अभी तक सुबह व शाम की शिफ्ट में एक-एक वाल्वो से हल्द्वानी टू दिल्ली मार्ग पर भेजा जा रहा था। लेकिन अब दोनों शिफ्ट में दो-दो गाडिय़ों को भेजा जा रहा है। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से टिकट बुकिंग की जा रही है।

कुमाऊं में वाल्वो बसों का संचालन सिर्फ काठगोदाम डिपो द्वारा किया जाता है। अनुबंध के तहत इन बसों को चलाया जाता था। कोरोना काल से पहले सुबह व शाम को छह वाल्वो दिल्ली भेजी जाती थी। लेकिन सवारियों की कमी को देखते हुए इनकी संख्या सिर्फ दो कर दी गई। हालांकि, अब मुख्यालय के कहने पर परिवहन निगम ने संख्या चार कर दी है। बता दें कि वाल्वो में चालक की व्यवस्था ठेकेदार यानी वाहनस्वामी द्वारा की जाती है। डीजल व परिचालक निगम का होता है। किमी के हिसाब से मालिक को भुगतान किया जाता है।

दो गाड़ी में सिर्फ छह ऑनलाइन बुकिंग

सितंबर का महीना होने के कारण रोडवेज को वाल्वो के लिए सवारियां नहीं मिल पा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह सड़क मार्ग बंद होने व भूस्खलन की आशंका से टूरिस्ट भी कम आ रहे हैं। ऐसे में वाल्वो के लिए सवारियां ढूंढना भी मुश्किल हो गया है। स्टेशन कर्मचारियों के मुताबिक गुरुवार को सुबह की शिफ्ट में जाने दो वाल्वो में सिर्फ छह यात्रियों ने एडवांस बुकिंग करवाई थी। रास्ते में यात्री मिलने की उम्मीद में चालक गाड़ी लेकर आगे रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments