Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदुकान के सामने हंगामा करने से व्यवसायी ने रोका तो युवकों ने...

दुकान के सामने हंगामा करने से व्यवसायी ने रोका तो युवकों ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

हल्द्वानी। हल्द्वानी में युवा व्यवसायी की मामूली बात पर पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।  देर रात दुकान के सामने झगड़ रहे युवकों को रोकना इतना बुरा लग गया कि तत्काल तो वे वहां से चले गए लेकिन आधे घंटे बाद वापस लौटकर व्यवसायी को अधमरा होने तक पीटा और सड़क किनारे छोड़कर चले गए। स्थानीय लोगों ने जब व्यवसायी को लहूलुहान देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गई जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में दो हत्यारोपितों की पहचान हो गई है। युवक की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कलावती कालोनी निवासी 38 वर्षीय युवक भगीरथ सुयाल नबाबी रोड पर आटो पार्टस का व्यवसाय कर रहा था। युवक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। अज्ञात लोगों की मारपीट से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए उसे बेस चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात घायल युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि मारपीट के बाद रक्तरंजित अवस्था में वह स्थानीय लोगों को सड़क किनारे मिला था। मामले की सूचना देर रात ही पुलिस विभाग को मिल गई। रात्रि कालीन ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी मनोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। जबकि एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र भी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

बस इतनी सी बात के लिए कर दी हत्या 
एसपी सिटी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। व्यवसायी भगीरथ सुयाल की दुकान के आगे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे क्षेत्र के ही पांच लोग आपस में किसी बात पर झगड़ रहे थे। व्यवसायी ने उन्हें झगडऩे से मना करते हुए वहां से जाने के लिए कहा। आरोप है कि व्यवसायी भगीरथ सुयाल ने उसमें से एक व्यक्ति को हेलमेट से मार भी दिया। ऐसे में गुस्साए लोग वहां से चले गए लेकिन आधे घंटे बाद वह फिर से दो लोग स्कूटी से आए और व्यवसायी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें युवक की पिटाई के बाद रक्तरंजित अवस्था में सड़क किनारे ही छोड़कर चले गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात युवक की मौत हो गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments