Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून से 42 यात्रियों को पिथौरागढ़ ला रही बस का ब्रेक फेल,...

देहरादून से 42 यात्रियों को पिथौरागढ़ ला रही बस का ब्रेक फेल, लोगों की जान बचाने को ड्राइवर ने पहाड़ी से टकराकर रोकी बस

लोहाघाट: देहरादून से 42 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ को आ रही रोडवेज बस का ब्रेक चंपावत जिले के लोहाघाट में फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस गहरी खाई में जाने से बच गई। पहाड़ी से टकराने के प्रयास में दो यात्री घायल हो गए।

रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पीए 2994 रविवार शाम देहरादून से चली। सोमवार की सुबह 8:15 मिनट पर बारा कोट ब्लॉक के संतोला के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। बस ने गति पकड़नी शुरू कर दी। चालक बसंत बल्लभ जोशी ने धैर्य नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पास की पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस रुक गई।

पहाड़ी से टकराने के प्रयास में राधा देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी पिथौरागढ़, मयंक नेगी उम्र 23 वर्ष पुत्र सतपाल नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल को गंभीर चोटें आई हैं। आपातकाल 108 की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएससी लोहाघाट लाया गया। घायलों के सिर में गंभीर चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया वाहन में सवार 40 यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से पिथौरागढ के लिए रवाना कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments