Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनगीना कालोनी में 300 घरों पर रेलवे ने चस्पा यिा अतिक्रमण हटाने...

नगीना कालोनी में 300 घरों पर रेलवे ने चस्पा यिा अतिक्रमण हटाने का नोटिस, 15 दिन का दिया समय

लालकुआंः रेल प्रशासन द्वारा लालकुआं स्थित नगीना कालोनी से अतिक्रमण हटाने के लिए 300 घरों में नोटिस चस्पा कर दिए हैं। जिसमें 15 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण नही हटाने पर जबरन अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्चे की वसूली कब्जा धारक से करने की चेतावनी दी गई है।

गुरूवार को रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरूण वर्मा व तहसीलदार लालकुआं सचिन कुमार के नेतृत्व में रेलविभाग के अधिकारी के साथ ही जीआरपी और सिविल पुलिस नगीना कालोनी पहुंची, इस दौरान रेल विभाग के अधिकारियों ने कालोनी के सभी घरों में नोटिस चस्पा करते हुए हिदायत दी िकवह 15 दिन के भीतर अपने निमार्ण स्वयं हटा लें , अन्यथा रेल विभाग अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी, जिस में आने वाले खर्च को अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।

jagran

इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षण तरूण वर्मा ने बताया कि लालकुंआ रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए अभिलंब भूमि की आवश्यकता है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन से अनुमति लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो अतिक्रमणकारी अपना अवैध निर्माण स्वयं हटा लेता है तो वह होने वाले नुकसान से बच जाएगा, उन्होंने बताया कि रेल पटरी से लेकर सेंचुरी पेपर मिल की दीवार तक सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

रेल विभाग द्वारा चिन्हित की गई भूमि में करीब 300 कच्चे व पक्के मकान हैं, रेल प्रशासन द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से कालोनीवासियों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments