Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैना देवी में दर्शन कर कर्नल कोठियाल ने नैनीताल से शुरू की...

नैना देवी में दर्शन कर कर्नल कोठियाल ने नैनीताल से शुरू की यात्रा

नैनीताल। उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्नल रिटा. अजय कोठियाल ने आज रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत कर दी है।

विस चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं अजय कोठियाल
शनिवार को अजय कोठियाल और आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर नैनीताल से यात्रा शुरू की। बता दें कि कर्नल रिटा. अजय कोठियाल आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हैं।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार गारंटी यात्रा से बड़ी उम्मीदें
आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर पहुंचाने के लिए कर्नल कोठियाल ने रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत की है। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को इस रोजगार गारंटी यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं। इस यात्रा को बेरोजगार युवाओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चलेगी रोजगार गारंटी यात्रा 
आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभाओं में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के दौरान 300 नुक्कड़ सभा, 70 जनसभाएं और हर दिन रोड शो होगा। बताया कि पहले चरण में नौ विधानसभाओं में 25 सितंबर से तीन अक्तूबर तक रोजगार गारंटी यात्रा चलेगी।

25 सितंबर को नैनीताल, 26 को भीमताल, 27 को रानीखेत, 28 को सल्ट, 29 को द्वारहाट, 30 को सोमेश्वर, 1 अक्तूबर को अल्मोड़ा, 2 को कपकोट और 3 को बागेश्वर विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments