Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीतालः नहर में मिला शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

नैनीतालः नहर में मिला शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

नैनीताल। शहर के मुखानी धाना क्षेत्र के बच्चीनगर गांव में नहर से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात ग्रामीण खेतों में पानी लगा रहे थे। तभी उन्हें प्रताप सिंह मेहरा के घर मे पास चार फीट चैड़ी नहर में लाश दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने प्रधान पति वीरेंद्र रावत को दी। वीरेंद्र रावत ने मुखानी थाने में यह सूचना पहुंचाई। मुखानी थाने के प्रभारी भगवान महर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को नहर से निकाला। लोगों से बात कर शिनाख्त करने को कहा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाने के प्रभारी महर ने बताया कि मृतक की उम्र 40-45 साल के बीच है। शव एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक जींस और टीशर्ट पहने हुए है। पुलिस टीम में त्रिलोचन जोशी, राजेश कुमार, आर एस अधिकारी, नरेंद्र सिंह राणा,समीर आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments