Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनैनीतालः नाले में बिना कपड़ों के मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में भर्ती

नैनीतालः नाले में बिना कपड़ों के मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में भर्ती

नैनीताल। उत्तराखंड में कभी कूड़े में तो कभी नाले में नवजातों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में आज सुबह एक नवजात बच्ची नग्नावस्था में नाले में पड़ी हुई मिली।
कड़ाके की ठंड में बच्ची को बिना कपड़ों के देख राहगीरों का भी दिल पसीज गया। लोगों ने बच्ची को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। पुलिस ने बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को अभी वैंटीलेटर पर रखा गया है। ठंड में बिना कपड़ों के रहने से उसे काफी परेशानी हुई है। बच्ची का इलाज किया जा रहा है। बच्ची प्रीमैच्योर है। बच्ची ठंड में अकड़ी हुई थी। ठंड में होने के कारण इसको हाइपोथर्मिया की भी शिकायत थी। अभी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जांचों के बाद ही सही स्थिति पता लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments