Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल-किलबरी रोड पर पंगोट में खाई में गिरी कार, सगी बहनें घायल

नैनीताल-किलबरी रोड पर पंगोट में खाई में गिरी कार, सगी बहनें घायल

नैनीताल : नैनीताल-किलबरी पंगोट रोड पर एक कार डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं । घायलों का बीडी पांडे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मल्लीताल सात नम्बर निवासी निवासी रेखा बोरा अपनी बहन को लेकर आ रही थी। इस दौरान पंगोट रोड में उसकी कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी । कार खाई में गिरने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा दिया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि घायल महिला कार चलाना सिख रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments