Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल के पर्यटन पर फिर से कोरोना की मार

नैनीताल के पर्यटन पर फिर से कोरोना की मार

देश में बढ़ते कोरोना की दूसरी लहर का असर पर्यटक नगरी नैनीताल में दिखने लगा है। पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों से गुलजार रहने वाले पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की संख्या काफी घट गई है। तो वही नैनीताल की शान कही जाने वाली नैनीझील में इक्का दुक्का पर्यटक ही नौकायन करते दिखाई दे रहे है। नगर के पर्यटक स्थलों में गिने-चुने ही सैलानियों के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। माल रोड एवं नैनी झील में घूमने वाले सैलानियों व नौकाओं की संख्या भी काफी सीमित हो गई है। माल रोड पर कई बार सन्नाटा नजर आ रहा है। हालांकि थोड़ी थोड़ी में कुछ लोकल वाहन सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। पर्यटकों की आमद घटने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर मायूसी झलकने लगी है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है बीते सप्ताह की अपेक्षा कारोबार पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है। जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है बॉडर पर हो रहे कोरोना जांच के चलते पर्यटक नही आ पा रहे है जिसकी वजह से हालात फिर लॉक डाउन जैसे होने लगे है। होटलों में बुकिंग 80% तक कैंसिल हो चुकी है जिससे होटल कारोबार भी प्रभावित हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments