Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालनैनीताल घूमने आए गुजरात के पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

नैनीताल घूमने आए गुजरात के पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल । गुजरात से नैनीताल घूमने आए पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की करवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दीपक रावल (69) पुत्र दिनकर रावल निवासी बड़ोदरा गुजरात अपने परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए हुए थे।मल्लीताल स्थित स्टार गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

वहीं टनकपुर में शारदा घाट में नहाते वक्त भजनपुरा गली नंबर पांच दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक रवि पुत्र केदार सिंह अपने जीजा योगेश चौहान और दीदी के साथ मां पूर्णागिरि दर्शन को आया था।

स्थानीय तैराक युवकों सूर्या, सूरज और कल्लू ने शव खोजा। संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। घटना आज दोपहर करीब सवा बारह बजे की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments