Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल जिला बार के अधिवक्ताओं ने उतारा अपना कोट व बैंड, कोर्ट...

नैनीताल जिला बार के अधिवक्ताओं ने उतारा अपना कोट व बैंड, कोर्ट की शिफ्टिंग पर हुए नाराज, जताया शोक

नैनीताल। जिला मुख्यालय से न्यायिक कोर्ट के हल्द्वानी स्थानांतरण होने पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने बैंड व कोट उतारकर शोक जताया।

पीसी एक्ट मामलों की सुनवाई कर रही कोर्ट हुई है स्थानांतरित
जिला न्यायालय से पीसी एक्ट मामलों की सुनवाई कर रही कोर्ट का हल्द्वानी स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसको लेकर अधिवक्ताओ ने शोक प्रदर्शित किया। उनका कहना है कि नैनीताल मुख्यालय से एक-एक कर धीरे-धीरे अदालतों को हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इस वजह से उन्हें शोक सभा करने के लिए बाध्य होना पड़ा। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि इसी तरह नैनीताल से कोर्ट्स का स्थानांतरण मैदान में किया जाता रहा तो पहाड़ी राज्य के विकास की मूल अवधारणा कभी सफल नही हो पाएगी व यह पहाड़ पर चोट करने सरीखा होगा।

राज्यपाल, सीएम व पीएम को लिखा पत्र
शोक जताने के बाद अधिवक्ताओं ने मामले में राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। कहा कि 19 अक्टूबर को जिला बार की ओर से एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है। जिस पर सभी अधिवक्ताओं से राय लेकर आगे कठोर कदम उठाया जाएगा।

ये अधिवक्ता रहे मौजूद
इस दौरान अध्यक्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुबाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल, मनीष मोहन जोशी, ज्योति प्रकाश, अरुण बिष्ट, राजेन्द्र पाठक, मनीष कांडपाल, उमेश कांडपाल, किरन आर्य, राजेश त्रिपाठी, गंगा सिंह बोरा ओंकार गोस्वामी, अखिल साह, भानु प्रताप मौनी, देवेंद्र मुनगली राजेश चंदोला, पुलक अग्रवाल, सुशील शर्मा, नवीन पंत, राम सिंह रौतेला, कैलाश बलूटिया, रवि आर्य, संजय कुमार, हरीश भट्ट, दयाकिशन पोखरिया, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, राजेन्द्र परगाई, सुभाष जोशी, प्रमोद बहुगुणा, मो. खुर्शीद, गौरव भट्ट, रोहित कुमार, संतोष आगरी, गौरव भट्ट, निर्मल आर्य, सैफ अली, धीरेन्द्र सिजवाली, मो अनीस, प्रीति साह, पूजा साह, कमला अधिकारी, सरिता बिष्ट, कविता जोशी, जया आर्य, अलीजा अली, सरिता बिष्ट, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments