Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालनैनीताल जिले की पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी...

नैनीताल जिले की पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

नैनीताल: जिले में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए, जिसके तहत हल्द्वानी, बनभूलपुरा, भीमताल, मुखानी और रामनगर सहित कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है।

हल्द्वानी कोतवाली में इंस्पेक्टर विजय सिंह मेहता को नया कोतवाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व कोतवाल इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा को जिला कंप्लेंट सेल का इंचार्ज बनाया गया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार को बनभूलपुरा कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भीमताल में इंस्पेक्टर राजेश यादव को नया कोतवाल नियुक्त किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फर्त्याल को रामनगर कोतवाल की कमान दी गई है। इसके अलावा सम्मन सेल के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत को डीसीआरबी का इंचार्ज बनाया गया है।

सब-इंस्पेक्टर स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मुखानी थाने के पूर्व इंचार्ज एसआई दिनेश जोशी को एसएसआई मल्लीताल का चार्ज दिया गया है, जबकि उनकी जगह सुशील चंद्र जोशी को मुखानी थाने का नया एसओ नियुक्त किया गया है।

पुलिस महकमे में इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments