Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल झील में मिला डीएसबी के र‍िटायर प्रोफेसर का शव, पुलिस ने...

नैनीताल झील में मिला डीएसबी के र‍िटायर प्रोफेसर का शव, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

नैनीताल। नैनीताल के ठंडी रोड पाषाण देवी मंदिर के पास राहगीरों ने एक शव झील में उतराता हुआ देखा। जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकाल शिनाख्त कर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रैम्जे अस्पताल क्षेत्र निवासी प्रोफेसर एनएस राणा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मल्लीताल से तल्लीताल को आ रही डीएसबी परिसर की दो छात्राओं ने एक शव को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में उतराता हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई हरीश पुरी, चीता कांस्टेबल शिवराज राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

क्षेत्र मल्लीताल का होने के कारण कोतवाल अशोक कुमार, एसआई नरेंद्र कुमार और नितिन बहुगुणा भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने किसी तरह शव को झील से निकाला। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ में शव की शिनाख्त रैमजे अस्पताल निवासी प्रो एनएस राणा के रूप में हुई है। शव के पास से मास्क, रुमाल और 1250 रुपये बरामद हुए है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments