Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल -भवाली रोड पर खाई में युवक का शव मिलने से सनसनी,...

नैनीताल -भवाली रोड पर खाई में युवक का शव मिलने से सनसनी, दो दिन पहले हुआ था लापता

नैनीताल। नैनीताल-भवाली रोड पर 200 मीटर गहरी खाइ में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । दो दिन पूर्व घर आने की बात कहकर युवक घर नहीं पहुंचा था। जिसकी तलाश में पहुंचे स्वजनों ने सड़क किनारे युवक की चप्पल देख कर उसके खाई में गिरने का अंदेशा जताया था।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकालने के लिए रेस्क्यू अभिायान शुरू कर दिया है। मगर खाई गहरी और खड़ी पहाड़ी होने के कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बता दें कि ग्राम मल्ला निगलाट निवासी मुकेश टम्टा पुत्र प्राकाश टम्टा कारपेंटर का काम करता है। इन दिनों वह नैनीताल के मनोरा क्षेत्र में काम कर रहा था। इस दौरान वह घर से ही आवाजाही करता था। मगर कभी-कभी वह मनोरा में भी रूक जाया करता था।

चार जुलाई को मुकेश ने घर पर फोन कर पत्नी को रात तक घर आने की सूचना दी। मगर मुकेश रात को घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने सोचा कि वह मनोरा में ही रूक गया होगा। जब उसे फोन किया गया तो उसका नंबर भी बंद आया। अगले दिन जब पत्नी ने मनोरा में फोन कर पूछा तो वहां अन्य काम करने वाले लोगों ने बताया कि मुकेश चार जुलाई को ही नैनीताल से निकल गया था। जिसके बाद स्वजन चिंतित हो उठे।

बुधवार को उन्होंने भवाली समेत नैनीताल क्षेत्र में मुकेश की तलाश की। स्वजन नैनीताल को आ ही रहे थे कि अपने क्षेत्र में मुकेश का स्कूटर सड़क किनारे खड़ा देखा। स्वजनों ने पास जाकर देखा तो खाई की तरफ एक चप्पल भी पढ़ा हुआ मिला। जिससे परिजनों ने मुकेश के खाई में गिरने की आशंका जाहिर की और खाई में उतर कर देखा तो उन्हें मुकेश का शव बरामद हो गया।

मामले की सूचना मिलने के बाद तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर अन्य पुलिसकर्मी और एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर खाई में उतर कर शव तक पहुंचे। एसओ ने बताया कि पहाड़ी में खड़ा ढलान होने के कारण शव को ऊपर लाने में भी परेशानी आ रही है।

बताया कि शव को निकालने में अभी फिलहाल एक घंटा और लगेगा। जिसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मृतक संभवतः लघुशंका करने के दौरान फिसल कर खाई की ओर गिर गया होगा। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लग पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments