Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालनैनीताल में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली: कुमाऊं कमिश्नरी का होगा घेराव, महंगाई...

नैनीताल में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली: कुमाऊं कमिश्नरी का होगा घेराव, महंगाई और पलायन के मुद्दों पर भड़के लोग

Congress public anger rally in Nainital

नैनीताल जिले में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं की ओर से कमिश्नरी घेराव किया जाएगा।

जनाक्रोश रैली की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की। वक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव कराने की सरकार की मंशा नहीं है। भाजपा को डर सता रहा है कि वह चुनाव हार जायेंगे। कांग्रेसियों ने राज्य के विभिन्न विभागों में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ ही राज्य के निवासियों को जल, जंगल, जमीन पर हक दिए जाने की मांग की। कहा कृषि सुधार और नए उद्योग परियोजनाओं की पहाड़ में स्थापना न होने के कारण लोगों को शहरों की और जाना पड़ रहा है। आपदा से प्रभावित मोटर मार्गों एवं सिंचाई नहरों का पुर्ननिर्माण हो।

कहा भाजपा सरकार की वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा कोरी साबित हुई है। आज किसान महंगे बीज, दवा, लागत के कारण खेती करना छोड़ रहे है। राज्य के किसानों को एमएसपी शीघ्र दी जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments