Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालनैनीताल में तीन दिन में पहुंचे 20 हजार सैलानी

नैनीताल में तीन दिन में पहुंचे 20 हजार सैलानी

नैनीताल। क्रिसमस के साथ वीकेंड पर नैनीताल का पर्यटन खुमार पर जा पहुंचा है। रविवार को नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार नजर आए तो कारोबारियों की बांछे खिल गई। अब नये साल पर सैलानियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। पर्यटकों की आमद बढने से शहर के कई बार जाम का माहौल बना रहा। जिससे दिनभर वाहन रेंगते रहे।

बीते तीन दिन से सैलानियों का भारी संख्या में शहर पहुंचने का क्रम जारी है। रविवार दोपहर तक भी सैलानियों की आमद बनी रही। इस दौरान नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों से पटे हुए नजर आए तो 70 फीसद होटल भी सैलानियो से पैक हो गए। स्नोव्यू , चिडियाघर, केवगार्डन, हिमालय दर्शन व हनुमानगढ़ी में भारी संख्या में सैलानियो ने रमणीक पर्यटक स्थलो का लुत्फ उठाया।

इस बीच सैलानियों ने नैनी झील में भी जमकर नौकाविहार का आनंद उठाया। शाम के समय मालरोड में भी खासी रौनक दिखाई दी। तीन दिनो में लगभग 20 हजार सैलानियो ने नगर में प्रवेश किया। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएसन के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार थर्टी फस्र्ट का सीजन जनवरी प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा, जबकि साल के अंतिम दिन सर्वाधिक भीड़ उमड़ेगी।

कुमाऊं के सभी जिलों में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़

न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए कुमाऊं के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। मुनस्यारी, रानीखेत, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों की अच्छी-खासी तादाद नजर आ रही है। ज्यादात होटल और रिसॉर्ट पैक हो चुके हैं।

वाहनों का दबाव बढ़ा

पर्यटन सीजन में पर्यटकों की आवाजाही जारी है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ा तो दूसरी ओर वीकेंड पर घूमने के लिए शहर आने वाले पर्यटकों की आवाजाही जारी है। जिस कारण सुबह से ही सरोवर नगरी जाम के झाम में फंसी रही। जाम खुलवाने में पुलिस को भी काफी पसीना बहाना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments