Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में देर रात घर में आग लगी, एक की मौत, तीन...

नैनीताल में देर रात घर में आग लगी, एक की मौत, तीन झुलसे

जिला  मुख्यालय में बीती रात्रि अग्नि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि भाई-बहु सहित तीन अन्य लोग घायल हो गया। आग लगने की घटना नगर के मुख्य व घने चार मंजिला इमारतों के बड़ा बाजार के एक घर की दूसरी मंजिल पर हुई। आग पर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। घटना की सूचना जल्दी मिल गई व अग्निशमन व पुलिस विभाग के जवान तथा स्थानीय लोग सक्रियता से आग बुझाने में जुटे, अन्यथा बगल में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मल्लीताल शाखा सहित पूरे बाजार क्षेत्र में आग फैलने का खतरा था, जिसे टाल लिया गया।
अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय चंदन आर्य ने बताया कि रात्रि करीब ढाई बजे मल्लीताल बड़ा बाजार में मामू स्वीट्स की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। इस पर अग्निशमन विभाग की पूरी टीम तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय हाइडेंट से भी पानी लिया गया। आग बुझाने के दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर हटाने में गृह स्वामी हरेंद्र बिष्ट पुत्र आनंद बिष्ट व उनकी पत्नी नीमा बिष्ट तथा शिवा बिष्ट पुत्र स्वर्गीय कुलदीप बिष्ट के हाथ-पैर झुलस गए। उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस दौरान लोग आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन घर में मौजूद पैरालिसिस से ग्रस्त बताए गए 65 वर्षीय रवींद्र बिष्ट पुत्र आनंद बिष्ट के होने का किसी को खयाल नहीं रहा। बाद में वह मृत मिले। मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि पुलिस ने पहुंच कर शव को जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। अग्निशमन विभाग के अनुसार घर में लगे ब्लोवर की वजह से आग लगी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments