Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालनैनीताल - हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी दरकी, भूस्खलन से रास्ता बंद

नैनीताल – हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी दरकी, भूस्खलन से रास्ता बंद

देहरादून। नैनीताल – हल्द्वानी हाईवे पर रविवार सुबह पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। इसके चलते सड़क पर हुए भारी भूस्खलन  के कारण रास्ता बंद हो गया है। वहीं, सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार भी लग गई है।

हाईवे पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

सड़क बंद होने से नैनीताल और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोग और छोटे-बड़े वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं।

लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि अगले दो तीन घंटे में राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।

बता दें कि इस हाईवे वर कई स्थानों पर कमजोर पहाड़ियों से मानसून सीजन में भूस्खलन होता रहता है। पहले भी कई बार रास्ता बंद हो चुका है।

हाईवे पर हनुमानगढ़ से बलदियाखान, बेलुवाखान और ताकुला तक का क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से काफी संवेदनशील है।

वहीं, बरसात के चलते नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-धंसाव के कारण दरारें पड़ गई हैं, जिससे सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments