Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटकों की मदद के लिए कुमाऊं में पुलिस चलाएगी मिशन अतिथि, 60...

पर्यटकों की मदद के लिए कुमाऊं में पुलिस चलाएगी मिशन अतिथि, 60 पर्यटन पुलिस का प्रशिक्षण 18 से

नैनीताल : कुमाऊं में अब उत्तराखंड पुलिस सैलानियों का पूरा ख्याल रखेगी। उन्हें आपराधिक वारदात से बचाएगी। होटल व टैक्सी संचालकों की मनमानी वसूली पर शिकंजा कसेगी। यह सब होगा मिशन अतिथि से। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो गई।

डीआइजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को होटल-रेस्टोरेंट संचालकों, आटो रिक्शा, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटकों के साथ मधुर व्यवहार करने व टैक्सी स्टैंड पर रेट लिस्ट चस्पा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले प्रीपेड टैक्सी बूथ स्थापित कराने का भी निर्देश दिया, जिसका संचालन आटो-टैक्सी यूनियन करेगी।

डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पर्यटन पुलिस, पुलिस चौकियों, चीता मोबाइल के माध्यम से पर्यटन स्थलों का रूट मैप व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जाएगी। मुख्य के साथ ही दूरस्थ पर्यटन स्थलों पर पुलिस हेल्पलाइन के बोर्ड व विजीटिंग कार्ड लगवाए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए दुकानदारों के सहयोग से पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किया जाएगा। पर्यटक मित्र स्वयंसेवक के रूप में एनसीसी-एनएसएस का सहयोग लिया जाएगा। उन्हें फोटोयुक्त पहचान पत्र  जारी किया जाएगा। केएमवीएन के सहयोग से 60 पर्यटक पुलिस जवानों का दो दिनी प्रशिक्षण 18-19 दिसंबर को नैनीताल पुलिस लाइन में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments