Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपारिवारिक कलह के चलते नैनीताल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

पारिवारिक कलह के चलते नैनीताल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

नैनीताल : शहर के मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक क्लेश को वजह माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी प्रेम कुमार मल्लीताल क्षेत्र स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में काम करते हैं। सोमवार दोपहर उनका पत्नी बबली आर्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। स्वजनों के बीचबचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया था। रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। सुबह प्रेम कुमार के बड़े भाई की पत्नी उठकर बाथरूम गई तो वहां बबली को छत से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया। महिला के चीखने चिल्लाने के बाद अन्य स्वजन मौके पर पहुंचे और बबली को नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना के बाद कोतवाली एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा, एसआई हरीश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। हरीश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करने की कार्रवाई की जा रही है। स्वजनों के बताए मुताबिक मामला आत्महत्या का ही मालूम पड़ रहा है। जिसमें पारिवारिक कलेश की बातें सामने आ रही है। फिर भी इस स्वजनों से पूछताछ कर अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments