Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी ने मुश्किल दौर में विज्ञानियों को वैक्सीन बनाने को प्रेरित...

पीएम मोदी ने मुश्किल दौर में विज्ञानियों को वैक्सीन बनाने को प्रेरित किया : महेन्द्र भट्ट

नैनीताल : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नैनीताल में दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लेकर गंभीर पहल हुई। ढांचागत सुविधाएं धरातल पर नजर आने लगी।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी ने कोविड महामारी के काल में देश की 130 करोड़ जनता को मुश्किल परिस्थितियों में हौसला प्रदान किया। वैज्ञानिकों को वैक्सीन बनाने के लिए प्रेरित किया। इनता ही नहीं महामारी के मुश्किल दौर में गरीबों को खाद्यन्न मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण इलाकों में विकास की गाड़ी तेज करने को प्रतिबद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को समीपवर्ती मंगोली के खमारी में पौधरोपण व सफाई अभियान के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार समाज के हर तबके के विकास को प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि ग्रामीण समस्याओं के समाधान में सेतु की भूमिका निभाएं। साथ ही लोक सभा व पंचायत चुनाव में समर्थन भी मांगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ नागरिक धना देवी, देवेंद्र मास्साब, गंगा दत्त बुधलाकोटी, बिशन दत्त जोशी, करम सिंह नेगी को सम्मानित किया। सभा में विधायक सरिता आर्य, वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, योगेश्वर जीना, मंजू बुधलाकोटी, योगेश बिष्ट, केशव पंत, हेम बहुखंडी, निखिल बिष्ट, विमल बिष्ट, भानु पंत, पूरन मेहरा, हरीश भट्ट , विमला अधिकारी, गजाला कमाल, जीवंती भट्ट समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। संचालन पान सिंह खनी व मोहन नेगी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments