Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस विभाग में कोरोना से एक और जवान की मौत, एसएसपी और...

पुलिस विभाग में कोरोना से एक और जवान की मौत, एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। कुमाऊं में पुलिस विभाग में कोरोना की चपेट में आने से एक और जवान की मौत हो गई। मृतक उधमसिंह नगर के नानकमत्ता थाने में पोस्टिड था। निधन के बाद कोतवाली में एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पराशर समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि देने के साथ पीड़ित परिवार को सांत्वना भी दी।


नानकमत्ता थाने में तैनात 49 वर्षीय कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ज्याला को स्वास्थ्य बिगड़ने पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद हुई कोरोना जांच में वह संक्रमित पाए गए। उसके बाद से एसटीएच के कोविड वार्ड में उनका उपचार चल रहा था। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि कल रात जवान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी हल्द्वानी पहुँच गए। कोतवाली में श्रद्धांजलि के दौरान परिजनों के आंसू देख अन्य पुलिकर्मी भी भावुक नजर आए। जिसके बाद चैकी इंचार्ज मनवर बिष्ट व एसएसपी के पीआरओ प्रमोद पाठक ने किसी तरह उन्हें संभाला। वहीं, इससे पूर्व कुमाऊँ में बागेश्वर के एक सब इंस्पेक्टर और पीएसी में तैनात अधिकारी की भी कोरोना से मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments