Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपूर्व नेवी चीफ एडमिरल सुशील कुमार का दिल्ली में निधन

पूर्व नेवी चीफ एडमिरल सुशील कुमार का दिल्ली में निधन

नैनीताल। संवाददाता। 1965 व 1971 में पाकिस्तान से युद्ध लड़ चुके पूर्व नेवी चीफ एडमिरल सुशील कुमार का दिल्ली में निधन हो गया। रिटायरमेंट के बाद से वे पिछले 15 सालों से नैनीताल जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर भवाली के गोलुधार में निवास कर रहे थे। आज सुबह उनका निधन दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में हुआ। 79 वर्ष एडमिरल सुशील कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे

30 दिसंबर 1998 से दिसंबर 2001 तक नौ सेना प्रमुख रहे एडमिरल सुशील कुमार ने 1965 व 1971 में भारत पाक युद्ध लड़ा था। गोवा मुक्ति संग्राम में भी वे शामिल रहे। उन्हें जांबाजी के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल मिला था। हालिया जुलाई में प्रकाशित किताब में उन्होंने खुलासा किया था कि संसद हमले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सर्जिकल स्ट्राइक की तरह पीओके में एयर स्ट्राइक की योजना बनाई थी।

एडमिरल सुशील कुमार ने अपनी पुस्तक ए प्राइममिनिस्टर टू रीमेम्बर मेमोरीज ऑफ ए मिलिट्री चीश् में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लिए गये प्रमुख रक्षा निर्णयों का जिक्र किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 1999 की कारगिल की लड़ाई अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे उत्कृष्ठ उपलब्धियों में से एक थी। उन्होंने सामरिक नुकसान को बेहतरीन विजय में परिवर्तित का श्रेय अटल को दिया है। वाजपेयी ने जवानों को स्वब् पार न करने और पाकिस्तानी घुसपैठियों को अपने क्षेत्र से बाहर करने का निर्देश दिया था। इस पुस्तक में इस बात का भी जिक्र है कि भारतीय संसद पर हुए हमले के बाद वाजपेयी पाकिस्तानी सेना के कैंप को नष्ट करना चाहते थे, लेकिन बाद में किन्ही कारणों से उन्हें इस योजना को टालना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments