Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व सीएम एनडी तिवारी की जयंती पर कांग्रेस की स्मृति यात्रा आज

पूर्व सीएम एनडी तिवारी की जयंती पर कांग्रेस की स्मृति यात्रा आज

हल्द्वानी : पूर्व सीएम एनडी तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर सोमवार को हल्द्वानी में एनडी तिवारी स्मृति यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पूर्व सीएम हरीश रावत समेत प्रदेश स्तर के तमाम पदाधिकारी हल्द्वानी पहुंच चुके हैं।

सुबह 10 बजे कैंप कार्यालय पालीशीट काठगोदाम से होते हुए स्वराज आश्रम पहुंचेगी। स्मृति यात्रा में पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी समेत तमाम शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम आयोजक और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि विकास पुरुष पंडित तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर स्मृति यात्रा के साथ ही कोरोना काल में अनुकरणीय योगदान देने वाले कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा। इसमें आशा कार्यकर्ताओं, उपनल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन कैंप कार्यालय पालीशीट काठगोदाम परिसर में आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments