Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपेट्रोल पंप में बदमाशों का तांडव, कर्मचारियों को पीटा

पेट्रोल पंप में बदमाशों का तांडव, कर्मचारियों को पीटा

हल्द्वानी। शहर के एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। घटना से पेट्रोल पंप एसोसिएशन में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कुछ युवक कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप पहुंचे। किसी बात पर बदमाशों का पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह चड्डा ने बताया कि इस संबंध में पेट्रोल पंप स्वामी बैठक करेंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments