Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपेयजल मंत्री चुफाल ने कहा, जल संस्थान और जल निगम में 100...

पेयजल मंत्री चुफाल ने कहा, जल संस्थान और जल निगम में 100 अभियंताओं कि की जाएगी नियुक्ति

नैनीताल। नैनीताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि जल्द जल संस्थान और जल निगम में कर्मियों की पूर्ति के लिए उपनल के माध्यम से 100 अभियंताओं की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही आयोग के द्वारा करीब 200 से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाए जाने की भी बात कही।

सोमवार को नैनीताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश में पेयजल योजनाओं को लेकर सरकार द्वारा विशेष कार्य किए जा रहे हैं। 2023 तक प्रदेश के हर व्यक्ति को पानी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में पंपिंग योजनाओं के तहत ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल संस्थान और जल निगम में कर्मियों की भारी कमी है। जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए आयोग की ओर से अभियंता पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। साथ ही जल्द उपनल के माध्यम से जल संस्थान में 50 और पेयजल निगम में 50 अभियंताओं की नियुक्ति की जाएगी।

प्रदेश में वर्षा जल संग्रहण को लेकर सरकार द्वारा काफी कार्य किए जा रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश स्तर पर विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह और एनजीओ की सहायता से वृहद स्तर पर जल संग्रह को लेकर कार्य किया जा रहा है। जिसमें मनरेगा के तहत कई कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कोसी से नैनीताल को पानी लिफ्टिंग परियोजना और नैनीताल बलियानाला से पंपिंग कर पानी शहर तक लाने की योजना को गतिमान होने की बात कही।

प्रदेश में पुराने नेताओं को छोड़ नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर नाराजगी को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को पार्टी के इस निर्णय से कोई शिकायत नही है। वह बीते 45 वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान से लेकर मंत्री पद तक का सफर उन्होंने तय किया है। उनकी किसी भी वरिष्ठ नेता की पार्टी के साथ कोई नाराजगी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments