Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कुमाऊं रैली के लिए जल्द तय होगा स्थल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कुमाऊं रैली के लिए जल्द तय होगा स्थल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को कुमाऊं में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली हल्द्वानी में होगी या रुद्रपुर में, इसे लेकर जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। रैली के स्थल चयन को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार रैली के लिए पांच स्थल चयनित किए गए हैं, जिनमें से एक को शीघ्र ही फाइनल किया जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी की गढ़वाल मंडल के अंतर्गत देहरादून में हुई विजय संकल्प रैली के बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने कुमाऊं मंडल भी इसी तरह की रैली के आयोजन का आग्रह किया था। इसके बाद रैली के लिए 24 दिसंबर की तिथि तय की गई और इसके लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर, दो शहरों के नाम सुझाए गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि रैली के लिए रुद्रपुर में तीन और हल्द्वानी में दो स्थलों के नाम सामने आए हैं। दो दिन पहले केंद्र सरकार के अधिकारियों ने इन स्थलों के संबंध में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून आकर चर्चा की। शीघ्र यह तय कर लिया जाएगा कि प्रधानमंत्री की रैली हल्द्वानी अथवा रुद्रपुर में किस स्थान पर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments