Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रभावितों का हालचाल जानने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का लोगों ने...

प्रभावितों का हालचाल जानने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का लोगों ने किया विरोध

नैनीताल : नैनीताल के समीपवर्ती बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन के बाद खतरे की जद में आए करीब 75 परिवारों को क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में विस्थापित कर दिया गया है। सोमवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट प्रभावितों का हालचाल जानने हरिनगर बलियानाला क्षेत्र पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। प्रभावितों ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। यहां सिर्फ प्रतिनिधि दौरे के लिए आते हैं। मगर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। अजय भट्ट ने लोगों को दुर्गापुर और अन्य सुरक्षित क्षेत्रों में विस्थापित करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद क्षेत्रवासी शांत हुए।

सोमवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट हरिनगर बलियानाला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र से विस्थापित किए गए लोगों का हालचाल जाना। वह लोगों से बातचीत कर ही रहे थे कि कुछ लोग भड़क उठे। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि दशकों से बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है। जिसमें क्षेत्र के कई लोगों के भवन जमींदोज हो गए हैं। सरकार के कई प्रतिनिधि समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर वादे तो खूब करते आये है। मगर ना तो अब तक पहाड़ी में भूस्खलन की रोकथाम को लेकर कोई स्थाई कवायद की गई है, और ना ही यहां रहने वाले बाशिंदों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम किए गए हैं।

लोगों ने मंत्री को इस विधानसभा चुनाव में वोट नहीं दिए जाने की धमकी भी दे डाली। इस बीच किसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री ने किसी तरह क्षेत्रीय लोगों को समझाया बुझाया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में खतरे की जद में रह रहे परिवारों को दुर्गापुर स्थित पालिका आवासों और ताकुला में विस्थापित किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विस्थापन के बाद हर माह चिकित्सकों की टीम भेजने के साथ ही हालात सामान्य होने तक प्रभावितों के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं का वहन भी सरकार द्वारा ही किया जाएगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसडीएम प्रतीक जैन, सीओ संदीप नेगी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पालिका सभासद रेखा आर्य, मनोज जोशी, राहुल पुजारी, पूर्व सभासद मुख्तार खान, विमला अधिकारी, ममता जोशी, रीना मेहरा, विक्की राठौर, विश्वकेतु वैद्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments