Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधप्रोफेसर ने छात्राओं से फोन पर कर दीं अश्लील बातें

प्रोफेसर ने छात्राओं से फोन पर कर दीं अश्लील बातें

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। क्षेत्र के एक कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्राओं से फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगा है। 27 मिनट का ऑडियो वायरल होने से इससे गुस्साए छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कॉलेज गेट पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रोफेसर को उप प्राचार्य भी बताया जा रहा है।
एक छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने तीन दिन पहले रात में फोन किया और असाइनमेंट जमा करने की बात कही। इसके बाद वह अश्लील बातें करने लगे। छात्रा ने कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। सुबह कॉलेज पहुंचने पर साथियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इस बारे में बताया। प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों के सामने भी यह बात रखी गई। 22 सितंबर को कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में एक जांच समिति गठित कर दी।

कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि प्रोफेसर ने 23 सितंबर को दूसरी छात्रा को भी रात में फोन कर उससे भी आपत्तिजनक बातें कीं। उसने भी कॉल रिकॉर्ड कर ली। 24 सितंबर को जब छात्रों और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी हुई तो कॉलेज के मुख्य गेट पर शिक्षकों से जमकर कहासुनी हो गई।
लोग आरोपी प्राध्यापक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी तारा सिंह राणा ने हंगामा करने वालों को चौकी बुलाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बाद में छात्र और जनप्रतिनिधि लालकुआं कोतवाली पहुंच गए। इधर, लालकुआं थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर आई है। पुलिस ने इसी आधार पर धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रोफेसर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस नियमानुसार जांच कर इस मामले में कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments