Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफ्री में मछली नहीं देने पर युवक को बेरहमी से पीटा, आंख...

फ्री में मछली नहीं देने पर युवक को बेरहमी से पीटा, आंख फोड़ी, इलाज के दौरान मौत

हल्द्वानी : नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम नरतोला में फ्री मछली नहीं देने पर चार-पांच दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं हमलावरों ने युवक की एक आंख तक फोड़ दी। घायल का हल्द्वानी के एक अस्पताल में आठ दिन से इलाज चल रहा था। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम नरतोला निवासी भगवान सिंह पडियार (33) पुत्र गणेश सिंह पडियार गांव में मछली की दुकान चलाता था। मृतक की बहन हेमा ने बताया कि दो नवंबर की देर शाम चार पांच लोग उसके भाई की दुकान पर आए और फ्री में मछली मांगने लगे। उनके भाई ने विरोध किया तो युवकों ने हमला कर दिया। धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया गया।

आरोपितों ने युवक के एक आंख में भी सरिया डाल दिया। जिससे उसकी आंख फूट गई। आठ दिनों से घायल युवक का हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के स्वजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। मारपीट से पहले उन्होंने मृतक को दो मंजिलें छत से भी धक्का देकर नीचे फेंक दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments