Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबाप ने हाथ पकड़ा और बेटे ने काटी गर्दन, बेटी के साथ...

बाप ने हाथ पकड़ा और बेटे ने काटी गर्दन, बेटी के साथ खून के रिश्तों का भी कत्ल

बाप ने अपने ही जिगर के टुकड़े की गर्दन चाकू से काटी तो बेटे ने भी उसका साथ दिया। दोनों  किसी कीमत पर बेटी को जिंदा नहीं छोडऩा चाहते थे। यही कारण था कि घर में घुसकर एक बार गर्दन काटने के बाद उनका दिल नहीं भरा। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में घेरकर दोबारा गर्दन काटकर बेटी के साथ रिश्तों का भी कत्ल कर दिया। मौत की पूरी वजह बेटी कायनात का पड़ोसी के साथ निकाह करना था। ऐसा नहीं कि बेटी ने सलमान से निकाह की बात स्वजनों को नहीं बताई थी। स्वजन निकाह को राजी नहीं हुए तो वह अपनी खुशी के लिए घर छोड़कर भाग गई थी। वह अपनी जिंदगी को हंसी खुशी सलमान के साथ बिताना लेकिन स्वजनों को यह रास नहीं था। उन्होंने पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी। कायनात को यकीन नहीं था कि उसके पिता व भाई एक दिन हत्या कर देंगे। शुक्रवार को वह हाथों में मेहंदी लगाने के लिए ससुराल आई थी। इसी बीच पिता व भाई ने उसकी जान ले ली।

पिता-पुत्र ने हाथ में मेहंदी लगाते समय ही कायनात पर हमला किया। मेहंदी उसके एक ही हाथ में लगी थी। वह हाथ भी लतपत हो गए। मृतका की सास नरगिस जहां ने बताया कि शुक्रवार की रात उनकी रिश्तेदारी में निकाह था। वहीं जाने के लिए बहू हाथों में मेहंदी लगा रही थी। घटना के दौरान वह पड़ोस में लोन के संबंध में चल रही मीटिंग में गई थी।  पड़ोसी अगर चाहते तो कायनात की जान बच सकती थी। लेकिन दो परिवारों के बीच झगड़े को लेकर बीच में कोई नहीं पडऩा चाहता था। जिस वक्त कायनात पर जानलेवा हमला हुआ मोहल्ले के कई युवा गली में ही थे। महिलाएं भी पूरे मौत के मंजर को देख रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments