Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारिश में सवा घंटा फंसी रही गर्भवती, 75 साल बाद भी नहीं...

बारिश में सवा घंटा फंसी रही गर्भवती, 75 साल बाद भी नहीं बन पाया पुल

हल्द्वानी: गौलापार के विजयपुर गांव के लोगों के लिए मंगलवार सुबह की बारिश आफत बनकर आई। गांव से शहर को आने के लिए निकले लोग सूखी नदी के उफान पर आने पर किनारे में फंस गए। जिसमें एक गर्भवती महिला भी थी। जिसे हल्द्वानी के महिला अस्पताल में चेकअप के लिए आना था।

करीब सवा घंटे तक पानी कम होने का इंतजार करने के बाद गर्भवती व अन्य लोग नदी को पार कर सके। इस घटना ने अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल भी खड़े किए हैं। आजादी के बाद से यहां पुल की मांग चल रही है। लेकिन 75 साल बाद भी विजयपुर के लोगों के लिए सरकार कुछ नहीं कर सकी।

गौलापार में सूखी नदी पार स्थित विजयपुर गांव टापुनूमा बसावट का है। बरसात के दिनों में लोगों को हर बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। तेज बहाव के कारण सूखी नदी को पार करना खतरे से खाली नहीं रहता।

इस स्थिति में स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरी पेशा लोगों के अलावा बीमार व्यक्ति के लिए समस्या खड़ी हो जाती है। ग्राम प्रधान रमा मेहता के पति आन सिंह मेहता ने बताया कि विजयपुर निवासी पवन मंगलवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी किरन को चिकित्सक के पास दिखाने के लिए घर से निकला था।

दोनों को महिला अस्पताल पहुंचना था। सुबह साढ़े आठ बजे से दोनों नदी के किनारे में पानी का बहाव कम होने का इंतजार करते रहे। पौने दस बजे करीब पानी कम होने पर किरन को नदी पार करवाई गई। जिसके बाद वह महिला अस्पताल पहुंच सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments