Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के कार्यालय में प्रदर्शन किया है| साथ ही प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| उन्होंने क्षेत्र लगातार हो रही बिजली कटौती को बंद करने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है|

सोमवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे| इस दौरान उन्होने कहा कि पिछले कई महीनों से लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान है। रात-दिन हो रही बिजली कटौती के कारण बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं, लेकिन स्थानीय विधायक फिजूल की बयानबाजी कर लोगों के साथ छलावा करने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन क्षेत्र में आठ से 10 घंटे की कटौती की जा रही है| इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है|- रणजीत रावत, पूर्व विधायक, सल्ट|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments