Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिहार की जीत के जश्न में डूबा कुमाऊं, प्रदेश अध्यश भगत बोले-भाजपा...

बिहार की जीत के जश्न में डूबा कुमाऊं, प्रदेश अध्यश भगत बोले-भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रहा आम जन का विश्वास

नैनीताल। बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने और मध्य प्रदेश, गुजरात व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपों को मिली जीत से उत्तराखंड में भी पार्टी में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता कार्यालयों के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर थिरक रहे हैं और एक-दूसरे को बधाई देने में जुटे हैं। कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।

प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि बिहार में जीत का मतलब है भाजपा की जीत। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। पूरे देश में पार्टी जश्न मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू ने बिहार में विपक्षी दलों को जबरदस्त पटखनी दी है। भगत ने कहा कि लोगों को पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं पसंद आई। मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने, श्री राम मंदिर का निर्माण करवाने जैसे तमाम ऐतिहासिक निर्णय लोगों को पसंद आए। यही कारण है कि आज बिहार ही नहीं, पूरे देश में भाजपा ने परचम लहराया है।

राज्य में फिर सत्ता में आएगी भाजपा

बिहार जीत से उत्साहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा सत्ता में आएगी। पार्टी की नीतियों से युवा प्रभावित हैं। कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। बूथ प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने हम सभी का हौसला बढ़ाया है।

आज जन के प्रति बढ़ा विश्वास

प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए है कि भाजपा की सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में, सभी जगह जनहित के कार्य हो रहे हैं। गरीबों, मजदूरों, किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments