Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबुजुर्ग महिला को हाथी ने उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में रोष

बुजुर्ग महिला को हाथी ने उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में रोष

हल्द्वानी। तेंदुए के बाद अब हाथी ने भी अपना आतंक दिखा दिया है। सोमवार सुबह गौलापार के सीतापुर ठिठोला गांव में घर से कुछ दूरी पर खड़ी बुजुर्ग महिला पर हाथी ने अचानक से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर भी दम तोड़ दिया। सूचना पर एसओ चोरगलिया व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि लगातार हाथी इस इलाके में मूवमेंट कर रहे थे। उसके बावजूद बचाव को लेकर कुछ नहीं किया गया।

गौलापार का सीतापुर गांव जंगल से सटा हुआ है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े पांज बजे पार्वती देवी (62) पत्नी त्रिलोक राम घर के बाहर थी। इस बीच जंगल से निकले हाथी ने उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। मगर तब तक महिला की जान जा चुकी थी। इधर, सूचना पर एसओ चोरगलिया संजय जोशी ने टीम संग पहुंच शव को पीएम के लिए मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका आरोप भी है कि वन्यजीवों की दस्तक इसी बीच आबादी में बढ़ी है फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।

शौचालय-झोपड़ी भी तोड़ चुका

गौलापार निवासी प्रकाश बिष्ट ने बताया कि सीतापुर क्षेत्र में हाथियों का आतंक हमेशा रहता है। इससे पूर्व हाथी शौचालय व झोपड़ी को भी तोड़ चुका है। वहीं, घटना के बाद हाथी दोबारा जंगल की तरफ लौट गया। अब डर इस बात का है कि वो दोबारा आबादी में न लौट आए।

हल्द्वानी की हर दिशा में खौफ

बजूनिया हल्दू में गुलदार का मूवमेंट, सोनकोट में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, देवलचैड़ में दस दिन से गुलदार का डर। इसके अलावा गौलापार व शीशमहल क्षेत्र में भी गुलदार को देखा गया। यानी पिछले बीस दिन में शहर की हर दिशा में वन्यजीवों की वजह से इंसान खौफ में जी रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments