Tuesday, March 10, 2026
Homeनैनीतालबोनस, भत्ते के लिए हड़ताल पर पर्यावरण मित्र, नहीं उठा हल्द्वानी से...

बोनस, भत्ते के लिए हड़ताल पर पर्यावरण मित्र, नहीं उठा हल्द्वानी से करीब 100 टन कूड़ा

नैनीताल। नगर निगम से अनुबंधित मैजिक स्मार्ट साल्यूशन कंपनी में कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताली कर्मचारी दीवाली बोनस, भत्ते की मांग कर रहे हैं। सोमवार को आधे हल्द्वानी से करीब 100 टन कूड़ा नहीं उठा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताली कर्मचारी नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए हैं।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से संबद्ध उप शाखा हल्द्वानी के अध्यक्ष मदन लाल और सचिव सचिन भारती ने बताया कि कर्मचारी लगातार तीन वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों को नजरंदाज करते आया है। कई बार निगम ने समझौते को लेकर वार्ता की लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। दोनों ने कहा कि सफाई कर्मचारी मामूली वेतन और बिना किसी सुविधाओं के काम करने को विवश हैं। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम से हक दिलाने की मांग की। कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बनाया है।

सौ से अधिक कर्मचारी कार्यरत

मैजिक साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शहर के पुराने क्षेत्र यानी 33 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करती है। वाहन चालक, हेल्पर, सुपरवाइजर समेत 108 कर्मचारी कार्यरत हैं। 33 वार्डों से रोजाना करीब 100 टन कूड़ा जेनरेट होता है। सोमवार को दुकान और लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठा।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

-सात हजार रुपये दीपावली बोनस मिले।

-कोरोना काल को देखते हुए मास्क, सैनिटाइजर आदि मिले।

-प्रत्येक माह सात तारीख से पहले वेतन भुगतान हो।

-कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआइ) का लाभ मिले।

-एलाउंस का भुगतान किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments