Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबोर्ड प्रैक्टिकल से वंचित विद्यार्थियों की परीक्षा 10 जुलाई को

बोर्ड प्रैक्टिकल से वंचित विद्यार्थियों की परीक्षा 10 जुलाई को

बोर्ड परीक्षा के इस सत्र में हुए प्रैक्टिकल से वंचित विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना या अन्य कारणों से परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों को दोबारा प्रैक्टिकल का मौका मिलेग। दस जुलाई को ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को सभी प्रिंसिपल और खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा कराने के निर्देश दिए।सीईओ आशा रानी पैन्यूली के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के समय कई जगह कंटेनमेंट जोन बने थे, कई जगह बंद था, जबकि कई परीक्षार्थी कोरोना से पीढ़ित थे या जिले से बाहर थे। इस कारण कईयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं हो पायी थीं। अब बोर्ड रिजल्ट जल्द घोषित होने जा रहे हैं। ऐसे में इन परीक्षाथिर्यों के प्रैक्टिकल के लिए दस जुलाई का समय तय कर दिया है। सभी प्रिंसिपलों को आनलाइन या आफलाइन जो भी संभव हो प्रैक्टिकल लेने के निर्देश दिए हैं। जिले भर में विषयवार इसके लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें परीक्षा ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments