Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालभाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को सादगी के साथ मनाई। बूथ लेवल पर पंडित दीनदयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल को अत्योदय का प्रेरता, प्रखर राष्ट्रवादी और विचारक बताया।

तिकोनिया स्थित पंडित दीनदयाल मूर्ति पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक माल्यार्पण किया। हल्द्वानी उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। नगर अध्यक्ष ने बूथ 147 पर दिव्यांशी सांगुडी को कान की मशीन प्रदान की। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, पनराम, विनोद तिवारी, उमेश सैनी, चंदन नेगी, वीरेंद्र देऊपा, आनंद आर्य, अनिल चंदोला, पूजा भंडारी, विक्रम सिंह अधिकारी, अभिषेक बख्शी, दीपा सनवाल, हरीश पांडे, देवी दयाल उपाध्याय, कमल पाठक, खीमा मटियानी, रिंकी जोशी आदि मौजूद रहे।

पश्चिम मंडल के अमृताश्रम शक्ति केंद्र के अंतर्गत गौड़ धड़ा में ग्रामीण मंडल पश्चिम हल्द्वानी ने मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने कहा पंडित दीनदयाल के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रही है।

मंडी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गरीब व असहाय लोगों के लिए कई योजनाएं लागू कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुरेश गौड़ व कमल किशन पांडे ने किया। यहां जिला मंत्री प्रताप बोरा, मनोज पाठक, किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, प्रवीण जोशी, योगेश तिवारी, प्रकाश पटवाल, गणेश शाह, कमल किशन पांडे आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments