Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का कोरोना से...

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का कोरोना से निधन

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का निधन हो गया है। 53 वर्षीय भाजपा नेत्री पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। बीती देर रात कोविड हास्पिटल (बेस चिकित्सालय) में उन्होंने दम तोड़ दिया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना जताई है।

भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी बीते कई दिनों से अस्वस्थ थीं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर परिजन उन्हें बीते बुधवार को चिकित्सालय ले गए। एहतियातन उनके स्वैब नमूनों की जांच कराई गई। इसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। । जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। चिकित्सालय सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेत्री पहले से ही मधुमेह व हाइपरटेंशन से ग्रसित थीं। देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दरमियान उन्होंने दम तोड़ दिया।

नर्मदा तिवारी भाजपा की सक्रिय व समर्पित रहने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं। उन्होंने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र में संगठन खासतौर पर महिला मोर्चा को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाई। गोलनाकरड़िया (हवालबाग ब्लाक) निवासी नर्मदा जाख तिवारी गांव (लमगड़ा विकासखंड) की पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहीं। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है।

दर्जा राज्य मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह पिलखवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योतिसाह मिश्रा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधायक महेश नेगी, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, वरिष्ठ नेता धन सिंह रावत, लीला बौरा, प्रदेश प्रभारी भाजयुमो गैरव पांडे, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष पांडे आदि ने गहरा शोक जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments