Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा में शामिल होने की बात पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता...

भाजपा में शामिल होने की बात पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कही ये बात

पूर्व विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद नैनीताल सीट सुर्खियों में है। हेम आर्य कांग्रेस छोड़कर जहां भाजपा में वापस चले गए हैं वहीं सरिता आर्य को लेकर भी अफवाहें उड़ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के नैनीताल सीट से किसे टिकट देगी यह करना पार्टी के लिए चुनौती बना है। वहीं इस बारे में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य से पूछने पर उन्‍होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को खंडन करते हुए इसे अफवाह बताया है।

कांग्रेस से नैनीताल सीट से विधायक के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हेम आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद सरिता आर्य के भी भाजपा में जाने के बाद चर्चा ने जोर पकड़ ली थी, जिसका सरिता आर्य ने खंडन किया है। सोमवार को भाजपा सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम में पहुंचीं सरिता आर्य ने चर्चा को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी हैं और भाजपा में शामिल होने की बातें सिर्फ अफवाह हैं, जिसे भाजपा के लोग ही फैला रहे हैं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments