Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजयुमो की मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने हरदा को लेकर...

भाजयुमो की मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने हरदा को लेकर कही ये बात

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड युवाओं का प्रदेश है। इसकी तकदीर युवा ही बदल सकते हैं। इसलिए युवाओं को विपक्षी दलों के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

शुक्रवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रेखा जोशी ने पूर्व सीएम हरीश रावत की घसियारी पर की गई टिप्पणी का तीखा जवाब दिया और कहा कि रावत अब शहरी हो गए हैं। उन्हें गांवों व ग्रामीण लोगों की जिंदगी से कोई सरोकार नहीं रह गया है। इसलिए वह घसियारी योजना पर टिप्पणी कर रहे हैं। जबकि उत्तराखंड में महिलाओं को जंगल में जाकर घास भी काटना पड़ता है और ऐसी नारियां भी हैं, जो अपनी पहचान हर क्षेत्र में कायम कर रही हैं। इसलिए हर किसी के लिए सरकार योजना बना रही है। इन्हीं लोककल्याणकारी योजनाओं को लेकर विपक्ष बौखला गया है।

उन्होंने युवाओं को 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसके बाद नेहा जोशी मतदाता सम्मेलन में शामिल होने कुल्यालपुरा पहुंचीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश, महामंत्री नीरज बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री विपिन पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा विकास भगत, जिला उपाध्यक्ष गौरव जोशी, विशाल नेगी, हिमांशु मिश्रा, मनोज कुमार, कनिष्क ढींगरा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments