Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारी बारिश की वजह से शादी के लिए 3 दिन से इंतजार...

भारी बारिश की वजह से शादी के लिए 3 दिन से इंतजार कर रही दुल्हन

उत्तराखंड देवभूमि में बारिश की वजह से जगह-जगह रोड मकान खेती बाड़ी सब कुछ तहस-नहस हो गया।  आम लोगों के कई काम रुक गए। आज भी उत्तराखंड में कई सड़कें बंद हैं और अभी तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। खास तौर पर कुमाऊं मैं भारी बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है,

इस बीच शादियों का दौर भी चालू है, वही टनकपुर के पूर्णागिरि रोड के रहने वाले प्रेम की शादी पिथौरागढ़ की काजल से तय हुई थी। 18 अक्टूबर को विवाह तय हुआ था।बारात हल्द्वानी भीमताल हाईवे से जा रही थी। बारात जैसे ही भीमताल पहुंचे तो वहां मार्ग बंद था। बताया जा रहा है कि लगभग 25 बाराती वहीं फसे रह गए। दुल्हन दूल्हे के आने का इंतजार करती रही लेकिन भारी बारिश की वजह से ऐसा नहीं हो सका। दुल्हन पक्ष के लोग भी 3 दिन से बारात का इंतजार करते रहे और भारी बारिश की वजह से सारी व्यवस्थाएं भी धुल गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर के पूर्णागिरि रोड के रहने वाले प्रेम की शादी पिथौरागढ़ की काजल से तय हुई थी। बारातियों से मंगलवार को आखरी बार बात हुई थी और इसके बाद बुधवार को कोई संपर्क नहीं हो पाया। तब से लेकर अब तक बारात पिथौरागढ़ नहीं पहुंची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments