Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालभारी बारिश के बाद विकराल रूप दिखा रही कोसी, श्रद्धालुओं के लिए...

भारी बारिश के बाद विकराल रूप दिखा रही कोसी, श्रद्धालुओं के लिए गर्जिया मंदिर बंद

Garjiya temple closed for devotees after flood in Kosi river in ramnagar

रामनगर का प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर श्रद्धालु के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। मंदिर के चारों ओर कोसी नदी का पानी विकराल रूप से बह रहा है। इसको देखते हुए मंदिर समिति और पुजारी की ओर से मंदिर को फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। कोसी नदी में विकराल रूप से पानी बह रहा है। कोसी नदी में गर्जिया मंदिर परिसर पूरी तरह से पानी में डूब गया है। कोसी नदी का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति और मंदिर की पुजारी की ओर से मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी श्रद्धालुओं को मंदिर में नहीं आने के कहा गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है।

मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने बताया फिलहाल कोसी नदी में बाढ़ के हालात हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर को बंद किया गया है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments