Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभैंस ने अधेड़ को घसीटकर मार डाला

भैंस ने अधेड़ को घसीटकर मार डाला

हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कमोला में भैंस ने अधेड़ को घसीट कर मार डाला। दरअसल, वह भैंस को गौशाला से बाहर बांध रहे थे। इस बीच भैंस दौड़ने लगी। रस्सी हाथ में फंसने से अधेड़ भैंस के साथ घसीटते हुए चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक कमोला निवासी 50 वर्षीय जगत सिंह पुत्र विजय सिंह गांव में रहकर ही खेती बाड़ी करते थे। मंगलवार की सुबह वह रोजाना की तरह अपने मवेशियों को गौशाला के बाहर बांध रहे थे। भैंस को लेकर वह बाहर आ रहे थे।

इस बीच भैंस दौड़ पड़ी हाथ में रस्सी फसने से जगत सिंह भैंस के साथ घसीटते हुए चले गए। शोरशराबा सुनकर स्वजन पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार सिर में चोट लगने से शख्स की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments