Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमनु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी...

मनु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

नैनीताल। नैनीताल के मनु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने होटल गेट के समीप धरना प्रदर्शन जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल प्रबंधन ने भरोसा दिया था कि नौकरी पर रखं देंगे मगर नए लोगों को रख लिया।

होटल के अधिकारियों को भी हटाने की मांग की है। इस दौरान नरेंद्र पपोला, वीरेंद्र खंकरियाल समेत अन्य पदाधिकारी थे। उधर आम आदमी पार्टी नैनीताल के विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार दुमका,नगर अध्यक्ष शाकिर अली ,नगर मंत्री विजय शाह आदि कर्मचारियों द्वारा जायज मांगों को लेकर चलाए जा रहे , आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंचे।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी उनके इस आंदोलन से शुरुआती दौर से शामिल हैं। विधानसभा प्रभारी व नगर अध्यक्ष ने कहा कि ,अगर होटल मन्नुमहारनी प्रबंधन द्वारा अतिशीघ्र इस आंदोलन को गंभीरता पूर्वक हल नहीं किया गया पार्टी नगर इकाई के समस्त कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व होटल प्रशासन व जिला प्रशासन का होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments