Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- जब बिपिन रावत का अंतिम...

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- जब बिपिन रावत का अंतिम संस्कार हो रहा था, गोवा में जश्न मना रही थी पार्टी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कांग्रेस गोवा में जश्न मना रही थी। उसे शर्म आनी चाहिए। कहा कि वह केवल शारीरिक रूप से भारत में मौजूद हैं, उनकी आत्मा कहीं और है। देश में 55 साल तक राज करने वाले परिवार में शहीदों के लिए कोई भावना नहीं है।

भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा की शुरुआत
वहीं रामलीला मैदान ऊंचापुल में भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा की शुरुआत रविवार से कर दी गई है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार इसमें जो बेहतर सुझाव आएंगे उनको पार्टी संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां से मुख्यमंत्री रुद्रपुर रवाना हो गए।

यह यात्रा कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इसके संचालन आदि से जुड़ी जिम्मेदारी भाजपा ने विधानसभा प्रभारी बनाए हैं, उनके पास होगी। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि इन रथ में सुझाव पेटिका होगी, जिसके जरिए लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इसमें आए बेहतर सुझावों को भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेसियों को पकड़ती पुलिस

24 दिसंबर को पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री की 24 दिसंबर को नैनीताल या ऊधम सिंह नगर जिले में रैली होनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नैनीताल जिले में रैली के लिए दो स्थलों को देखा गया है। इसमें गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है और दूसरा एफटीआई का मैदान है।

सीएम ने पौड़ी में किया कई योजनाओं का शिलान्यास
इससे पहले रविववार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments