Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालमूसलाधार बारिश से नैनीताल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, झील के निकासी गेट खोले...

मूसलाधार बारिश से नैनीताल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, झील के निकासी गेट खोले गए, ऑरेंज अलर्ट जारी

नैनीताल में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते न सिर्फ स्थानीय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, बल्कि शहर में मौजूद सैकड़ों पर्यटक भी होटल और घरों में कैद होकर रह गए हैं।

झील का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर झील के निकासी गेट 15-15 इंच तक खोल दिए हैं। फिलहाल जलस्तर 87.5 फीट तक पहुंच गया है, जो चेतावनी की सीमा के करीब है।

जिले में बारिश के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 9 सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को थाम दिया है। हालांकि स्कूलों में पहले से ही अवकाश घोषित कर दिए जाने के कारण बच्चों और अभिभावकों को कुछ राहत जरूर मिली है।

बारिश के कारण नैनीताल से लगे नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर जल भराव की स्थिति बन गई है। शहर के प्रमुख स्थलों और बाजारों में पानी भरने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, नंदा देवी महोत्सव के दौरान लगाए गए अस्थायी दुकानों में भी पानी घुस गया है, जिससे बाहर से आए व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। फ्लैट्स मैदान में लगे स्टॉलों में पानी भर जाने से अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक आवश्यक न हो, घरों से बाहर न निकलें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments